फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Floor found in Preet Vihar Colony, thieves took away goods worth two lakhs

Budaun News: प्रीत विहार कॉलोनी में फ्लोर मिल खंगाला, दो लाख का सामान ले गए चोर

Wed, 19 Jun 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Floor found in Preet Vihar Colony, thieves took away goods worth two lakhs
प्रीत विहार के फ्लोर मिल में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बदायूं। शहर की प्रीत विहार कॉलोनी में रविवार के बाद सोमवार को एक और चोरी की घटना हो गई। चोरों ने सोमवार रात एक फ्लोर मिल को खंगाल लिया। चोर छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुस गए और करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। फ्लोर मिल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अमित राठौर और सत्यम राठौर की प्रीत विहार कॉलोनी में फ्लोर मिल है। सोमवार को ईद का अवकाश था, जिससे अमित अपने काम से बरेली चले गए थे और वहीं से अपने गांव निकल गए। शाम को सत्यम भी फ्लोर मिल में ताला लगाकर अपने काम से चले गए।
विज्ञापन

वह मंगलवार सुबह फ्लोर मिल आए और ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां दृश्य देखकर हैरान रह गए। पूरा फ्लोर मिल में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और उनका कीमती सामान गायब था। सत्यम ने बताया कि चोर उनके यहां से पांच हॉर्स पॉवर की मोटर, दो गैस सिलिंडर, एक ऐसी, कॉपर का पाइप और 50 हजार रुपये चोरी हो गए। सत्यम ऐसी मरम्मत का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुसे थे। जब वह अंदर फ्लोर मिलकर ताला नहीं खोल पाए तो उन्होंने कुंडी ही तोड़ दी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। सुबह उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed