फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five year old child drowned in pond, dies

पांच वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 13 Oct 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five year old child drowned in pond, dies
मृतक बालक शशिकांत। - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौरि में पांच साल केबच्चे शशिकांत की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह तालाब किनारे खेल रहा था। उसके पैरों में मिट्टी लग गई थी। पैर धोने के दौरान वह तालाब में फिसल गया। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

गांव के दिवारीलाल सागर का बेटा शशिकांत मंगलवार शाम घर से बाहर तालाब किनारे खेल रहा था। परिवार वालों के मुताबिक बालक जहां खेल रहा था, वहां गीली मिट्टी थी। इससे उसके पैरों पर मिट्टी लग गई थी। बालक खेलते-खेलते तालाब किनारे बैठकर अपने पैर धोने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। तालाब की गहराई ज्यादा थी। इसलिए परिवार वालों को तुरंत पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिवार वालों ने शशिकांत को तलाश किया, तो काफी देर बाद उसका पता चला। उन्होंने बालक को तालाब से निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर तमाम लोग आ गए। ग्राम प्रधान राम खिलाड़ी ने बताया कि बच्चे की मौत तालाब में डूबने से हुई है। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह उसके शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed