फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five thousand bighas of crops of Dataganj area submerged in the flood of Ramganga

Budaun News: रामगंगा की बाढ़ में डूबी दातागंज क्षेत्र की पांच हजार बीघा फसलें

Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five thousand bighas of crops of Dataganj area submerged in the flood of Ramganga
नगरिया खनू में भरा पानी। संवाद
दातागंज। रामगंगा की बाढ़ से करीब पांच हजार बीघा खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। किसानों में भारी नुकसान हुआ है। नष्ट हुई फसलों में उर्द, मूंग व बाजरा की हैं।
विज्ञापन

धान केवल वही नष्ट हुई है, जो बाढ़ में पूरी तरह डूब गई हैं। अगर बारिश होती है तो धान बच सकता है। बारिश से धान की फसल पर लिपटी बाढ़ की मिट्टी साफ हो जाएगी और फसल बच सकती है। एक सप्ताह से दातागंज में रामगंगा की बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। गत वर्ष भी रामगंगा ने सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी थी। इस सीजन में भी किसानों को अपनी फसलों से हाथ धोना पड़ा है। करीब पांच हजार बीघा खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हुई हैं। हालांकि सर्वे हो रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ चौकी हजरतपुर और नगरिया खनू क्षेत्र में भी फसलें बर्बाद
नगरिया खनू के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण सिंह ने बताया कि उनके गांव के किसानों की करीब 500 बीघा फसल बर्बाद हुई है। कुंडरा मजरा के प्रधान तपन सिंह ने बताया कि उनके गांव में छह मजरे हैं। उनके गांव में सभी मजरों समेत खेती के रकबे में 600 बीघा फसलें तबाह हो गई हैं। नवादा बदन के दुष्यंत और प्रधान भानु प्रिया ने बताया कि उनके गांव के रकबा में 700 बीघा है। इसी प्रकार लालपुर खादर के विवेक सिंह के अनुसार 600 बीघा, शेरपुर के वीरपाल के अनुसार 600 बीघा और उनकी 100 बीघा फसल नष्ट हुई हैं। हर्रामपुर के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह के अनुसार, गांव की 600 बीघा फसलें, नौनी टिकन्ना के प्रधान चंद्रपाल माथुर के अनुसार 500 बीघा फसलें, मौसमपुर जरतौली और इसके मजरा सिमरिया, सखतपुर, मौसमपुर, जरतौली में करीब 700 बीघा और बिहारीपुर की करीब 200 बीघा खेतों की फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

किसानों का भारी नुकसान हुआ है। सर्वे कराया जा रहा है। किसानों को सर्वे के बाद नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिलाया जाएगा। -धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed