फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people including the sub-inspector of Kadar Chowk and the woman crime inspector of Islamnagar have gone to jail

Budaun News: कादरचौक में दरोगा तो इस्लामनगर की महिला क्राइम इंस्पेक्टर समेत पांच लोग जा चुके हैं जेल

Tue, 09 Sep 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five people including the sub-inspector of Kadar Chowk and the woman crime inspector of Islamnagar have gone to jail
बदायूं। रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार होने का यह जिले का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कादरचौक थाने में तैनात दरोगा, इस्लामनगर थाने की महिला क्राइम इंस्पेक्टर व सिविल लाइंस थाने के एक सिपाही काे रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी जिले में रिश्वत के बिना काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यह हाल तब है जब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने पर जोर दे रहे हैं। पुलिस विभाग के अलावा पिछले एक साल में लेखपाल, नगर पालिका के बाबू समेत एक दर्जन लोगों पर एंटी करप्शन टीम कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


यह अधिकारी कर्मचारी जा चुके हैं जेल
केस एक-

20 हजार की रिश्वत में दरोगा हरिगोविंद गया था जेल
करीब 11 माह पहले कादरचौक थाने में तैनात दरोगा हरगोविंद 20 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। उसके खिलाफ क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी ओमकार ने एंटी करप्शन की टीम को बरेली जाकर शिकायत की थी। आरोप था कि मेडिकोलीगल के आधार पर धाराएं न बढ़ाने के नाम पर दरोगा ने 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
केस दो-
महिला दरोगा रिश्वत लेते हुई थी गिरफ्तार
सिमरनजीत कौर इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक के पद तैनात थी। उघैती थाना क्षेत्र की एक महिला ने रुदायन कस्बा निवासी रविंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर कर रही थी। इसके बाद रविंद्र शर्मा की पत्नी की ओर से महिला के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसकी विवेचना भी सिमरनजीत कौर कर रही थीं। एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) ने उनको 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 28 मई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
------------------
केस तीन-

दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था नवादा चाैकी का सिपाही
करीब पांच माह पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शादाब ने एंटी करप्शन की टीम से शिकायत की थी। चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज भार्गव को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



केस चार-
मुकदमा खत्म करने के नाम पर रिश्वत लेते दरोगा गया था जेल
करीब एक साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी मनोज ने एंटी करप्शन की बरेली टीम से शिकायत की थी। टीम में जरीफनगर की चौकी दानपुर में तैनात दरोगा धर्मवीर सिंह को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed