{"_id":"67096bc0d4191076a208a89d","slug":"five-people-including-baraatis-injured-in-road-accidents-badaun-news-c-123-1-sbly1035-127535-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसों में बरातियों समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसों में बरातियों समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
उझानी। क्षेत्र में दिल्ली रोड और कछला के पास बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसों में बरातियों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहला हादसा कछला-सहसवान रोड पर पिपरौल फाटक के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवती नगला निवासी यदुवीर (38) बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी सामने से तेज गति से गांव के ही ओमकार (29) अपनी बाइक लेकर आ गए। ओमकार की बाइक पर पड़ोसी राहुल शर्मा (26) भी बैठे थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस के जरिये तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। ओमकार की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इसके अलावा दिल्ली रोड पर देर रात करीब 11 बजे पिकअप ने पीछे से इको वैन में टक्कर मार दी। भिड़ंत के दौरान पिकअप पलट गई। कार सवार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ी निवासी राजाराम (35) और सुखवीर (30) घायल हो गए। दोनों एक शादी में शामिल होने के लिए वैन बुक करने जा रहे थे। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराके परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। संवाद