{"_id":"6aafe114c0548bd84c07faf9","slug":"five-people-burried-under-debris-after-the-shuttering-of-house-under-construction-collapsed-in-budaun-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से एक युवक की मौत, मालिक समेत दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से एक युवक की मौत, मालिक समेत दो की हालत नाजुक
Sun, 20 Sep 2026 07:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:11 PM IST
सार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई। जिसके नीचे मकान मालिक समेत तीन लोग दब गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर गांव में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग अचानक गिर गई, जिसके नीचे मालिक समेत तीन लोग दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
नौगवां नसीर गांव निवासी पन्नालाल यादव उर्फ दलवीर के निर्माणाधीन मकान का लेंटर डाला जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक शटरिंग गिर गई। जिसके नीचे पन्नालाल (25), चंद्रभान (30) और गांव मदनापुर निवासी अवनीश (27) दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया गया मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवनीश की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मलबा हटाकर पन्नालाल और चंद्रभान को निकाल लिया गया। इन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया। जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया। इसके बाद अवनीश को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मलबा हटाकर पन्नालाल और चंद्रभान को निकाल लिया गया। इन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया। जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया। इसके बाद अवनीश को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि नौगवां नसीर में पन्नालाल के मकान का लेंटर पड़ रहा है, जिसकी शटरिंग गिर गई। मलबे में दबे तीनों लोगों को निकाल लिया गया। इन्हें बदायूं रेफर किया गया। इनमें एक की मौत हो गई।