{"_id":"692f2c4e6e06762d920bcbab","slug":"five-lakh-rupees-borrowed-and-not-returned-case-filed-against-five-people-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151993-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जाड़े की दस्तक से बढ़ी गैस-अम्लता की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जाड़े की दस्तक से बढ़ी गैस-अम्लता की शिकायतें
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद
बदायूं। जिले में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। तापमान में गिरावट का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखा जाने लगा है। सर्दी–जुकाम, खांसी, फ्लू और त्वचा की खुश्की जैसी आम समस्याओं के साथ अब पाचन प्रणाली पर भी ठंड का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मौसम में ठंडक बढ़ने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सामान्य से धीमा पड़ जाता है, जिसके कारण भोजन ठीक से पच नहीं पाता और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अलंकार सोलंकी के अनुसार, पिछले कुछ दिन में पाचन समस्या से जूझ रहे मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई लोग पेट दर्द, गैस, सीने में जलन, कब्ज और उलझन जैसी दिक्कतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी में शरीर अधिक ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
ऐसे में भारी, तला–भुना या देर से खाया गया खाना पेट पर दबाव बढ़ा देता है, इससे समस्या और गंभीर हो सकती है। डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में मरीजों को मौसमी बुखार के साथ लगातार अपच की शिकायतें भी मिल रही हैं। कई मामलों में मरीजों को अस्पताल में आकर इलाज लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ठंड में हल्का, सुपाच्य और गर्म भोजन का सेवन करें। साथ ही पानी कम न पीयें, क्योंकि सर्दी में प्यास कम लगने के चलते लोग पानी पीना ही भूल जाते हैं, जिससे पाचन और भी खराब हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित व्यायाम, दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन, अदरक-हनी टी, सूप और रेशेदार आहार सर्दियों में पाचन को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।