फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ,Five days of rain increased the prices of vegetables

पांच दिनों की बारिश ने बढ़ाए सब्जियों के दाम

Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
,Five days of rain increased the prices of vegetables
बाजार में बिक रही सब्जी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में लगातार पांच दिन तक हुई बारिश ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे थोक मंडी के साथ ही बाजार में सब्जियों के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश से आसपास के गांवों से सब्जियों की आवक आधे से भी कम रह गई है। इससे भाव में बढ़ोतरी हुई है। आगे भी भाव आवक पर ही निर्भर रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से सब्जी फसलों को भी खूब नुकसान हुआ है। पानी भर जाने की वजह से वह सड़ने लगी हैं। ऐसे में करीब 60 से 70 प्रतिशत सब्जी फसल खराब हो गई हैं। दूसरी ओर सब्जियों की आवक कम होने से हरी सब्जियों के दामों पर महंगाई की मार हो गई। एक सप्ताह पहले तक जो सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो के भाव में बिक रही थीं। वहीं, अब बाजार में 40 से 50 रुपये किलो बिकती नजर आ रही है।
विज्ञापन

केवल 25 फीसदी सब्जियां ही आ रही गांव से
थोक सब्जी विक्रेता शाकिर हुसैन ने बताया गांवों से शहर में सब्जियां आती हैं। बारिश की वजह से आवक 25 फीसदी ही रह गई है, चूंकि आवक कम है। इससे सब्जियों के भाव बढ़ गए। इसका असर फुटकर भाव पर हो रहा है और भाव बढ़ गए हैं। आगे भी दाम आवक पर भी निर्भर करेंगे। यदि आवक बढ़ती है तो दाम कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में सब्जी के दाम
सब्जी अब पहले
पालक 60 30
फूलगोभी 60 30
टमाटर 60 40
बैगन 40 25
भिंडी 40 30
लौकी 30 20
परमल 60 45
बंदगोभी और शिमला मिर्च खराब
नरऊ गांव निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने खेत में बंदगोभी की फसल की थी। वह खराब रही है, क्योंकि खेत में पानी भरे रहने के कारण जड़ गलने लगी है। एक साथ तापमान बदलने की वजह से उसमें नुकसान की संभावना और बढ़ गई है। बुटला गांव के प्रेमपाल ने बताया कि शिमला मिर्च की खेती की थी, पौध लगाई थी। वह पूरी तरह से खराब हो गई। अब कर्ज लेकर आगे के काम करने होंगे।
जिले में प्रमुख सब्जियों का रकवा
- आलू 23 हजार हेक्टेयर
- हरी मिर्च 200 हेक्टेयर
- प्याज 100 हेक्टेयर
- लौकी 60 हेक्टेयर
- बंद गोभी 50 हेक्टेयर
- फूल गोभी 50 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed