फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fish market removed after complaint, municipal workers and shopkeepers clashed

Budaun News: शिकायत पर हटा मछली बाजार, पालिका कर्मियों और दुकानदारों में नोकझोंक

Thu, 01 Jan 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 01 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fish market removed after complaint, municipal workers and shopkeepers clashed
उझानी में मुख्य बाजार से मछली विक्रेताओं की अस्थायी दुकाने हटवाते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
उझानी। कछला रोड बाजार में काफी समय से लग रहे मछली बाजार पर बुधवार अपराह्न पालिका प्रशासन की नजर पड़ी। पशु-पक्षी प्रेमी के एक्स पर पोस्ट करने से जागे अफसर बाजार में पहुंचे और सड़क किनारे रखे मछली और चिकन विक्रेताओं के तख्त समेत उनकी अस्थायी दुकानों को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों और दुकानदारों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी और लेखाकार राजकुमार गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ कछला रोड बाजार में गोशाला मोड़ के पास पहुंचे। पालिका कर्मियों ने मछली विक्रेताओं से वार्ता कर उन्हें दो घंटे के अंदर सामान समेट लेने की हिदायत दी। कुछेक विक्रेताओं के सड़क किनारे रखे तख्त और अन्य सामान हटवा दिया। इसी दौरान दो-तीन विक्रेताओं ने पालिका कर्मियों का विरोध किया। उन्होंने बताया कि पालिका को कार्रवाई करनी थी तो पहले से अवगत कराया जाता। इसे लेकर पालिका कर्मियों और मछली विक्रेताओं के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

नोकझोंक के दौरान पुलिस कर्मियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। सफाई निरीक्षक त्यागी ने बताया कि मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संज्ञान में भी पहुंच गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के री-पोस्ट पर अफसरों में खलबली मच गई। पांच बजे तक आधी से अधिक अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि अगले दिन से कछला रोड बाजार में खुले में मछलियों और मुर्गे नहीं बिकने दिए जाएंगे। अगर किसी ने फिर से तख्त रखकर मछली बेचने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed