फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First Solar will Budaun Integrated energy official tubewell

बदायूं को मिलेगा पहला सौर  ऊर्जाकृत सरकारी नलकूप

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के नौ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत म्याऊ ब्लाक को चुना 
बिजली कनेक्शन भी रहेगा बरकरार, बिजली न होने पर सौर ऊर्जा से संचालन
प्रोजेक्ट में सफलता मिलने पर 250 राजकीय नलकूप होंगे सौर ऊर्जा को चिह्नित

नरेंद्र मोदी सरकार की ऊर्जा नीति पर चलते हुए प्रदेश सरकार सरकारी नलकूपों को सौर ऊर्जाकृत करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है और प्रदेश के नौ जिलों को इनमें शामिल किया है। इन जिलों में पहले एक-एक नलकूप चिह्नित कर उसे सौर और बिजली ऊर्जा दोंनो सुविधाएं दी जाएंगी। सफलता मिलने पर इन जिलों मे 250-250 राजकीय नलकूपों को सौरऊर्जा से ऊर्जावान किया जाएगा। बदायूं में म्याऊं ब्लाक के एक गांव को चुन लिया गया है। 
जिले में 1200 राजकीय नलकूप हैं। बिजली चालित इन नलकूपों को पूरी बिजली नहीं मिलती। लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। 4-5 घंटे से अधिक बिजली न मिल पाने के कारण ये नलकूप सफल सिंचाई की मंशा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। हजारों एकड़ भूमि की फसल नलकूप होते हुए भी समय पर सिंचाई न होने के कारण सूख जाती है। इससे जिले की पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है। इस तरह की समस्याएं शासन स्तर पर समीक्षाओं में उठती रही हैं। इनके समाधान के लिए सौर ऊर्जाकृत नलकूप वरदान साबित होंगे। किसानों को भी इससे बड़ा लाभ होगा। 
विज्ञापन

आगे सौर ऊर्जा को ढाई सौ नलकूपों को होगा रास्ता साफ 
बदायूं। प्रदेश सरकार चिह्नित जिलों में एक-एक नलकूप सौरऊर्जाकृत कर दिया जाए और उसके सार्थक परिणाम देखे जाएं। इनके संचालन में आने वाली कठिनाइयों को भी समझा जाए और आगे ढाई सौ नलकूपों को ऊर्जीकृत करते समय आने वाली समस्याओं का निस्तारण सोचकर किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जिलों में लागू होगा पायलट प्रोजक्ट 
बदायूं, इटावा, जालौन, कन्नौज, बुलंद शहर, मैनपुरी, सिद्धार्थ नगर, वाराणसी, चंदौली।
सौर ऊर्जाकृत नलकूपों को, सुरक्षा बड़ा सवाल
बदायूं। सौर ऊर्जा से तमाम प्राइवेट नलकूप और पंप चलाए गए लेकिन जंगल में इनकी सुरक्षा नहीं हो सकी। तमाम ऐसे नलकूप और पंप बंद पड़े हैं जो सौरऊर्जा से संचालित थे। चोरों ने इसके पैनल चुरा लिए। ऐसे तमाम मामलों में आजतक पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। अब राजकीय नलकूपों को सौर ऊर्जाकृत किया जाएगा तो कैसे इनकी सुरक्षा होगी। इस खड़े सवालों को अभी विभाग के पास कोई उत्तर नहीं है। 
गांव असधरमई में होगा सौर ऊर्जाकृत सरकारी नलकूप
बदायूं। ब्लाक म्याऊं के गांव असधरमई में जिले का पहला पायलट सौरऊर्जाकृत नलकूप होगा। इसका चिह्नांकन कर नलकूप विभाग ने नाम और वहां परिस्थितियों का ब्योरा शासन को भेज दिया है। अगर, यह सफल होता है तो आगे जिले के ढाईसौ नलकूप सौरऊर्जाकृत करने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

एक्सईएन का सौरऊर्जा पावर हाउस का सुझाव
बदायूं। जिले में सौरऊर्जाकृत नलकूप हों यह अच्छा प्रयास है। बावजूद इसके सौर ऊर्जा पैनल की सुरक्षा को लेकर तमाम आशंकाए पैदा हो रही हैं। इस बीच एक्सईन नलकूप खंड प्रथम गिरीश चंद्र वर्मा का सुझाव है कि कुछ नलकूपों के बीच सौर ऊर्जा के पावर हाउस बनाए जाएं तो वहां विभाग सुरक्षा गार्ड भी लगा सकता है। हर नलकूप को अलग-अलग पैनल देने से उनकी सुरक्षा को लेकर जो सवाल खड़े हुए हैं। उनका निदान भी हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर कभी इस मामले को लेकर समीक्षा होती है तो वह अपना सुझाव रखेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed