फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First list for PG admission at the government college released.

Budaun News: राजकीय महाविद्यालय में पीजी में प्रवेश की प्रथम सूची जारी

Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
First list for PG admission at the government college released.
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, उर्दू व एमकॉम के प्रवेश 22 से 25 जुलाई तक होंगे। प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। अब 22 से 25 जुलाई तक प्रथम लिस्ट के अनुसार ही एडमिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि एमए राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग में 54 प्रतिशत, अनारक्षित महिला 53.6 प्रतिशत ओबीसी 45.8 प्रतिशत ओबीसी महिला 45.6 प्रतिशत अनुसूचित जाति 53.8 प्रतिशत अनुसूचित महिला 53.2 प्रतिशत तक के अभ्यर्थियों की अनुमति प्रवेश समिति ने प्रदान की है।
विज्ञापन

एमए इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू, एम कॉम में सीट के सापेक्ष कम आवेदन किए जाने के कारण सभी आवेदकों का प्रवेश कर लिया जाएगा। डॉ. राजेश कुमार जायसवाल ने बताया है कि प्रवेश की योग्यता सूची महाविद्यालय की वेबसाइट व व्हाट्सएप के अलावा हार्ड कॉपी सूचना पट्ट पर भी चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रति दिन अपराह्न साढ़े 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। अभ्यर्थी अपने सभी अंकपत्रों, टीसी ,चरित्र प्रमाण पत्र, आधार आदि सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित रहें। काउंसलिंग के बाद उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा कर शुल्क रसीद की प्रति महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed