फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First day to rain Boarded a school 's Campaign '

पहले दिन ही बारिश की भेंट चढ़ा ‘स्कूल चलो अभियान’

Mon, 02 Mar 2015 08:32 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 02 Mar 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होने वाला स्कूल चलो अभियान पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। एक भी शिक्षक स्कूल चलो अभियान को गति नहीं दे सका। दिनभर बारिश के चलते जिले के तमाम परिषदीय स्कूलों में ताला भी लटका रहा। हालांकि कई मास्टर बेसिक दफ्तर के चक्कर काटते जरूर नजर आए।
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू हो रहे आगामी सत्र 2015-16 से नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के नामांकन को लेकर सोमवार से स्कूल चलो अभियान शुरू होना था। इसके लिए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने खाका तैयार करते हुए शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी कर दिए गए थे। एक मार्च से कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन रविवार होने की वज से यह दो मार्च से शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। वहीं जिले भर में झमाझम पड़ी बारिश ने सब कार्यक्रम की रूपरेखा को बेकार कर दिया और कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। गांव देहात क्षेत्रों में पानी भरने के कारण बुरा हाल हो गया। सोमवार को जिले के तमाम विद्यालय भी बंद रहे। अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल पहुंची ही नहीं। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि बारिश होने के कारण स्कूल चलो अभियान नहीं शुरू हो सका। मंगलवार से पूरी तैयारियों के साथ शुरू कराने के कड़े निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed