फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing between two parties in election rivalry police deployed in the village in Budaun

Budaun News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग, प्रधान समेत दो घायल, गांव में पुलिस तैनात

Mon, 12 May 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 02:58 PM IST
सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार को ग्राम प्रधान और एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Firing between two parties in election rivalry police deployed in the village in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। एक-दूसरे पर गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से जहां मौजूदा प्रधान घायल हुए है, वहीं दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति को गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में सगीर के प्रधान हैं। उनकी गांव के ही तफसील से चुनावी रंजिश चली आ रही है। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी किया गया था। 
विज्ञापन


इसी रंजिश में सोमवार को एक नया मामला सामने आया है। प्रधान का आरोप है कि वह सुबह करीब नौ बजे अपनी बाइक से खेत पर जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के तफसील समेत चार लोगों ने उनको रास्ते में घेरकर पीटा। उनको गोली मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने प्रधान पर लगाया आरोप 
दूसरे पक्ष के तफसील का आरोप है कि वह अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी प्रधान बाइक से आया और उसको गोली मारकर भाग निकला। फिलहाल दोनों पक्षों में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed