फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out in a private ambulance while welding, spread to the workshop in Budaun

Budaun News: वेल्डिंग करते समय निजी एंबुलेंस में लगी आग, वर्कशॉप में फैली, तीन लोग झुलसे

Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
Lakhimpur kheri Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
सार

निजी एंबुलेंस में लगी आग पूरे वर्कशॉप में फैल गई। एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Fire broke out in a private ambulance while welding, spread to the workshop in Budaun
बिसौली में कार वर्कशॉप में लगी आग से जलतीं गाड़ियां। संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे में बुध बाजार चौकी के सामने वेल्डिंग करते समय निजी एंबुलेंस में लगी आग पूरे वर्कशॉप में फैल गई। एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात केके सरोज ने घटना की जांच की।

विज्ञापन


अरशद का बिल्सी मार्ग पर बुध बाजार पुलिस चौकी के सामने कार मरम्मत व वेल्डिंग, डेंटिंग-पेंटिंग का वर्कशॉप है। रविवार शाम एक निजी एंबुलेंस को वेल्डिंग व मरम्मत कार्य के लिए वर्कशॉप में लाया गया। अरशद ने बताया कि उन्होंने जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट की, वैसे ही उसमें आग लग गई। बाद में आग की लपटें तीनों दुकानों में चल रही वर्कशॉप में फैल गई। मिस्त्री बिलाल और अलफाज किसी तरह बचकर बाहर निकले, लेकिन गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


बाद में एंबुलेस को हटाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से झुलस गया। देखते ही देखते वर्कशॉप में खड़े दो चार पहिया वाहन, एंंबुलेंस व टायरों समेत अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। गाड़ियों के टायर तेज धमाके के साथ फटने लगे। इससे लोगों में दहशत फैल गई। इसके साथ ही एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन के सिलिंडर भी फट गए। इसके धमाके की गूंज से लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्कशॉप में रखा सारा सामान, पेंट, एक एंबुलेंस व दो चार पहिया वाहन पूरी तरह जल गए।

एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग के दौरान एंबुलेंस से पेट्रोल लीक होना की बात सामने आई है। पुलिस ने झुलसे लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। यहां तीनों का इलाज चल रहा है।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि कार के वर्कशॉप में आग लगी है। तीन लोग झुलसे हैं। प्रशासनिक टीम नुकसान का आकलन करेगी। आग लगने के जो भी कारण रहे होंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में वेल्डिंग के दौरान आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed