फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR filed against Sachin Suryavanshi father and brothers in budaun

Budaun News: जालसाज सचिन सूर्यवंशी की शादी भी फर्जी, सामने आए काले कारनामे, पिता और भाइयों पर भी रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

सचिन सूर्यवंशी जिस महिला को अपनी पत्नी बताता था, उसी ने उसकी पोल खोल दी। महिला के मुताबिक सचिन के गिरोह में 11 लोग हैं। ये लोग महिलाओं और युवतियों को जाल में फंसाते थे। 

विज्ञापन
FIR filed against Sachin Suryavanshi father and brothers in budaun
सचिन सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले सचिन सूर्यवंशी पर अब दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही आरोपी के दो भाई, एक भतीजा और पिता का नाम भी रिपोर्ट में बढ़ाया गया है। सूर्यवंशी जिस महिला को अपनी पत्नी बताता था और पुलिस को शादी के कागजात दिखाए थे, वह भी फर्जी निकले। आरोपी इस समय जेल में बंद है। पुलिस ने उसे मंगलवार को रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन


शहर के सुभाष चौक में आर्य समाज रोड पर रहने वाले सराफा कारोबारी का बेटा सचिन सूर्यवंशी 25 सितंबर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने भी शिकायत कर सचिन पर दुष्कर्म कर नकदी व जेवर हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद सचिन के साथ बतौर पत्नी रही महिला ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


ऐसे जाल में फंसाते थे आरोपी 
महिला का कहना है कि सचिन का 11 लोगों का गिरोह है। इसमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी मिलकर युवतियों व महिलाओं को झांसा देकर फंसाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक करते हैं। उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करते हैं। वह खुद सचिन व उसके गिरोह के झांसे में आ गई। इसके बाद सचिन से शादी कर ली। उसके साथ रहने पर धीरे-धीरे उसकी हकीकत पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि सचिन सूर्यवंशी ने कोर्ट मैरिज नहीं की थी, बल्कि फर्जी कागजात बनवाए थे। ऐसे में सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को रिमांड पर लिया और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। साथ ही इसके पिता राधेलाल, भाई कुश कुमार, आदर्श कुमार और भतीजा साहिल सूर्यवंशी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक मामले में पुलिस 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed