फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR against the person who drowned the rat in the drain

Budaun News: चूहा को नाले में डुबोकर मारने वाले पर एफआईआर दर्ज

Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
FIR against the person who drowned the rat in the drain
बदायूं। चूहे को नाले में डुबोकर मारने के मामले में रविवार शाम को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चूहे को मारने का यह अजीबोगरीब मामला शुक्रवार को सामने आया था। मृत चूहे का भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

पशु प्रेमी और भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड कल्यान के मानद पशु कल्याण अधिकारी विकेंद्र शर्मा बृहस्पतिवार को पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के पास आरोपी मनोज कुमार को नाले में डुबोकर मारते देखा था। उसने चूहे की पूंछ में धागे के सहारे पत्थर बांधकर चूहे को नाले में फेंक दिया था। इसके बाद उसे डुबो-डुबोकर मार दिया था। विकेंद्र ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस को मनोज के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

हालांकि उस दिन कोतवाली पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर छोड़ दिया था, साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मृत चूहे को आईवीआरआई भेज दिया गया था। इसकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। इधर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने इस मामल में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ धारा 429 (किसी पशु/जानवर का वध करना या अपाहिज करना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed