फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR against nine people for grabbing government land

Budaun News: सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में नौ लोगों पर एफआईआर

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine people for grabbing government land
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में तैनात लेखपाल सचिन शर्मा ने नौ लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। लेखपाल का कहना है कि वह कई बार आरोपियों से जमीन को कब्जा मुक्त करने की कह चुके थे। इसके बावजूद आरोपी जमीन पर कब्जा किए हुए थे। जब आरोपी नहीं माने तो उन्होंने थाने जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

लेखपाल सचिन शर्मा उसावां थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर और भदेली गांव पर तैनात हैं। सचिन का कहना है कि रावतपुर और भदेली गांव में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। दोनों गांव से लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। उन्होंने मौके पर जाकर एक-एक गाटा संख्या की जांच की। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। तब पता चला कि ग्राम रावतपुर निवासी सहीराम, नत्थू सिंह, उमेश और भदेली गांव में अब्दुल नवी, लल्ला मियां, गुड्डू खां, अंग्रेज, नौशे खां और आले नवी सरकारी जमीन कब्जाए हुए हैं। उन्होंने आरोपियों से घर-घर जाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने को भी कहा था। इसके लिए उन्हें समय भी दिया गया था लेकिन आरोपियों ने जमीन से कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन

थकहार कर उन्होंने उसावां थाने में जाकर सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि यह लोग सरकारी जमीन कब्जाए हुए हैं। इससे लेखपाल ने तहरीर दी थी, जिससे रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed