{"_id":"65aed18591163b771d04e265","slug":"fir-against-14-for-assault-badaun-news-c-123-1-sbly1004-12167-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मारपीट के आरोप में 14 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मारपीट के आरोप में 14 पर एफआईआर
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी विकास कश्यप ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया था। उसका कहना है कि वह कलक्ट्रेट गेट कचहरी पर कंप्यूटर टाइपिंग का काम करता है। कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। चार जुलाई 2006 को उसकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा और बैनामा गलत तरह से कराया गया। उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोपियों ने फिर से 26 मई 2023 को एक फर्जी बैनामा करा दिया। 14 जून को उस पर अवैध कब्जा करने के लिए नींव खोदी गई। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि आरोपी सोनू के यहां भाजपा का कैंप कार्यालय खुला है। इससे उसकी नेताओं में पहुंच है।
आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के लिए उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएं हैं। उससे बीस लाख रुपये मांगे गए। दुकान पर जाते समय उससे मारपीट की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकेश कुमार, कविता कश्यप, सोनू, पूनम, राहुल, राखी, ऊषा, रवि, श्रीकृष्ण, कंचन कश्यप, ज्योति, राम बहादुर, प्रतिभा सिंह, सुजीत कुमार शंखधार और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद