फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Filled market youth beaten up Police remained mute spectators

भरे बाजार युवक की पिटाई: मुकदर्शक बनी रही पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद हमलावरों को भेजा जेल

Wed, 26 Apr 2023 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

सरेराह व्यस्तम इलाके में युवक की गिरा-गिराकर पिटाई करने और उसको काफी दूर तक घसीटने का वीडियो सामने आया तो पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए।
 

विज्ञापन
Filled market youth beaten up Police remained mute spectators
भरे बाजार युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पिता-पुत्रों ने दबंगई की हदें पार करते हुए एक युवक को बीच रोड पर गिरा-गिराकर पीटा। इसके बाद हमलावर पुलिस के सामने ही युवक को घसीटते रहे। इस दौरान युवक के भाई ने उसको बचाने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी के रहने वाले संदीप कुमार मिश्रा का पास में ही रहने वाले कृष्ण पाल शर्मा से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। संदीप कुमार मिश्रा अपने भाई कुलदीप मिश्रा के साथ ओवरब्रिज के नीचे घरेलू सामान की खरीदारी करने आया था। इसी दौरान कृष्णपाल शर्मा और उसके बेटे अभिषेक शर्मा, देवऋषि ने संदीप को पकड़ लिया। वह तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान संदीप के कपड़े भी फट गए। काफी देर तक हमलावर उसको बीच बाजार रोड पर गिराकर पीटते रहे। 

विज्ञापन


घटना के दौरान मैकूलाल हलवाई पुलिस चौकी पर तैनात स्टाफ भी वहां मौजूद था, पुलिस घटना के दौरान तमाशबीन बनी रही और हमलावर संदीप को गिरा-गिराकर पीटते रहे। संदीप के भाई कुलदीप ने उसको बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवती भी संदीप को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन हमलावर उसको पीटते रहे। बाद में घसीटते हुए उसको पुलिस चौकी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मारपीट में घायल संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद घायल के भाई कुलदीप की तहरीर पर पिता-पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 

सरेराह व्यस्तम इलाके में युवक की गिरा-गिराकर पिटाई करने और उसको काफी दूर तक घसीटने का वीडियो सामने आया तो पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि हमलावर उसको पीट रहे हैं और वहां पुलिस मौजूद है। पुलिस की मौजूदगी में ही युवक को पुलिस चौकी तक घसीटता गया है। इससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।


मामले की जानकारी होते ही आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है, सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। - गौरव विश्नोई, एसएचओ सिविल लाइंस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed