फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fighting, ruckus when recovery agents caught the car

Budaun News: रिकवरी एजेंटों के कार पकड़ने पर मारपीट, हंगामा

Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fighting, ruckus when recovery agents caught the car
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने एक कार पकड़ी तो हंगामा हो गया। जमकर मारपीट हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों गुटों के लोग भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में बाईपास पर निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट सक्रिय रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रिकवरी एजेंटों ने बरेली से उझानी जा रहे सुभाषनगर निवासी रोहित शर्मा की कार पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन रोहित कार दौड़ाते हुए निकल गए, लेकिन बाईपास पर दूसरे रिकवरी एजेंटों ने कार रुकवा ली। उन्होंने कार पर दो किस्त बकाया होने की बात कहते हुए चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछा करते हुए पहले कार रोकने की कोशिश करने वाले रिकवरी एजेंट भी वहां पहुंच गए। कार मालिक से सौदेबाजी के चलते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। रिकवरी एजेंटों के कई और साथी भी मौके पर आ गए। इसके बाद काफी देर तक मारपीट हुई। इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि फिलहाल वह बाहर हैं, लेकिन जानकारी में आया था। यूपी 112 मौके पर पहुंची थी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed