फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fifty-six offerings were offered during Radharani's sixth festival

Budaun News: राधारानी के छठी महोत्सव में चढ़ाए गए छप्पन भोग

Sun, 07 Sep 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fifty-six offerings were offered during Radharani's sixth festival
उझानी में राधारानी के छठी महोत्सव में जुटे भक्त। स्रोत: आयोजक - फोटो : mathura
उझानी। राधारानी का छठी महोत्सव श्रीजी की फैक्टरी में धूमधाम से मनाया गया। गायक हरिदासी के भजनों पर भक्त झूम उठे। राधारानी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाने के बाद भक्तों में वितरित किया गया।
विज्ञापन

छठी महोत्सव शुक्रवार रात करीब आठ बजे शुरू हुआ। आयोजकों में संजीव साहू, सुशील साहू और उनके परिवार की महिलाओं ने राधारानी का शृंगार किया। इसके बाद गायक हरिदासी महाराज ने भजन सुनाने शुरू किए तो महिला और पुरुषों की भीड़ भक्ति में सराबोर हो गई। रात करीब 11 बजे तक चले भजन कार्यक्रम में राधारानी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
विज्ञापन

कई भक्त भी प्रसाद अर्पित करने के लिए राधारानी के दरबार में पहुंचे। इस मौके पर भाजपा विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संजय साहू, प्रभा साहू, कंचन साहू, राजू भूटानी, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग, हरवंश पहलवान और शिवकिशोर माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंमियां मंदिर में महिलाओं ने किया संकीर्तन
राधारानी की छठी बजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमियां मंदिर में भी हुई। महिलाओं ने राधारानी के भजन सुनाए। भजनों पर नृत्य किया गया। समापन पर प्रसाद अर्पित किया गया। व्यवस्थाओं में ऊषा गोयल, प्रभा गोयल, निर्मल गोयल, ममता, शशि गर्ग, कमलेश यादव, सुनीति अग्रवाल, स्वाति और आशा गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed