{"_id":"6abc1c71d1d33996c30507ce","slug":"female-students-were-informed-about-good-touch-and-bad-touch-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174284-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
विज्ञापन
छात्राओं को जागरुक करती एसआई रचना देशवाल। संवाद
बदायूं। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पॉक्सो अधिनियम-2012 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं को बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रिंकू जिंदल ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी भी असहज या आपत्तिजनक स्थिति में वे बिना डर के अपनी बात रख सकें। साथ ही समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही किसी व्यक्ति के व्यवहार से असहज महसूस होने पर चुप न रहने और तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला अधिकारों और आत्म सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पना कुमा, जाकिरा नुसरत आदि मौजूद रहीं।
बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
- पॉक्सो अधिनियम पर एडीजे सीनियर डिवीजन ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ककराला। राजकीय इंटर कॉलेज गाभियाई में पॉक्सो अधिनियम जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला जज (सीनियर डिवीजन) अंकित रस्तोगी ने विद्यार्थियों को बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों से सुरक्षा, उनके अधिकारों और अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को किसी भी असहज अथवा संदिग्ध स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन करते विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
एसई राजू राणा ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार, साइबर माध्यमों से होने वाले संभावित अपराधों तथा शिकायत एवं सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में खैरुद्दीन आजम, विनीत, पंकज माथुर, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे। संचालन अजमत अली खान ने किया।
महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
बिल्सी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कोतवाली पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला उपनिरीक्षक रचना देशपाल ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा कानूनों के साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, छेड़खानी या परेशानी की स्थिति में छात्राएं तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीरा देवी, प्रबंधक प्रशांत शर्मा, मोहित माहेश्वरी, विनय सागर, हेम सिंह, अमृता सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद