फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father-son caught printing fake notes, fake notes of 20 thousand recovered

अलापुर में नकली नोट छापते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 20 हजार के नकली नोट बरामद

Mon, 29 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father-son caught printing fake notes, fake notes of 20 thousand recovered
अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने शनिवार को एक गांव में दबिश देकर नकली नोट छापते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। उनके पास से 20 हजार के नकली नोट, एक प्रिंटर, एक कटर और नोट बनाने का कागज बरामद किया है। उनसे 14 सौ रुपये असली नोट भी बरामद हुए है। हालांकि अभी पुलिस पूछताछ कर बड़े खुलासे का तानाबाना बुन रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक पिता-पुत्र नकली नोट छापकर उन्हें सप्लाई करते हैं। पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ गांव में दबिश दी। पुलिस ने मौके से नकली नोट छापते पिता-पुत्र को पकड़ लिया। बताते हैं कि मौके के हालात देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों पिता-पुत्र ने अपना सेटअप लगा रखा। वहां एक प्रिंटर लगा था। नोट काटने का कटर और जिस कागज पर नोट छापे जा रहे थे। वह कागज भी बरामद किया गया है। बताते हैं कि पुलिस ने उनके पास 20 हजार के नकली और 14 सौ रुपये असली बरामद किए हैं। सभी नकली नोट दो-दो सौ के हैं। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों पिता-पुत्र को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इसमें नोट छापने वाले और भी हो सकते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस संबंध में अभी कोई पुलिस अधिकारी फिलहाल बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से छापते हैं दो-दो सौ के नोट
सूत्रों के मुताबिक अलापुर पुलिस के हत्थे चढ़े पिता-पुत्र पकड़े जाने के डर से केवल दो-दो सौ के नोट छाप रहे थे। उनका मानना था कि पांच और दो हजार के नोट लोग टटोलकर देखते हैं लेकिन दो सौ रुपये का छोटा नोट शक से कम ही देखते हैं। उसकी जांच भी ज्यादा नहीं करते। इससे वह केवल दो-दो सौ का नोट छापते हैं जो 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। वह सभी दो-दो सौ के नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले पकड़ा था गैंग, एक सिपाही था शामिल
अलापुर थाना पुलिस ने करीब तीन साल पहले 2019 में नकली नोट छापने का एक गैंग पकड़ा था। उस गैंग का मुखिया यावर था। उनका सहयोगी अलापुर थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र था। जब पुलिस ने यह खुलासा किया था तब सिपाही थाना छोड़कर भाग गया था। कई दिन बाद उसे बरेली से पकड़ा जा सका था। शनिवार को पकड़े गए पिता-पुत्र भी यावर के गांव के हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed