{"_id":"6176a347058331662c63d239","slug":"father-of-accused-uday-in-gupta-murder-case-dies-cbi-accused-of-blackmailing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता दंपती हत्याकांड: आरोपी उदय के पिता की मौत, जांच कर रही सीबीआई टीम पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता दंपती हत्याकांड: आरोपी उदय के पिता की मौत, जांच कर रही सीबीआई टीम पर धमकाने का आरोप
Tue, 26 Oct 2021 01:49 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:49 AM IST
सार
आरोपी उदय के भाई का आरोप है कि तीन दिन पहले सीबीआई के एक अधिकारी ने उन्हें कॉल करके धमकाया कि वह उदय के खिलाफ बयान देकर केस रफादफा करा दें। उनके पिता उसी दिन से सदमे में थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के चर्चित गुप्ता दंपती हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई गुप्ता के पड़ोसी उदयप्रकाश वर्मा के घर से कुछ सामान उठा ले गई थी और दावा किया था कि तीन साल पहले आत्महत्या कर चुका उदय ही दंपती का कातिल था। उदय के भाइयों व परिवार को भी समन जारी कर बयान लिए गए थे।
विज्ञापन
रविवार रात उदय के पिता राधेश्याम वर्मा की मौत हो गई। उदय के भाई का आरोप है कि तीन दिन पहले सीबीआई के एक अधिकारी ने उन्हें कॉल करके धमकाया कि वह उदय के खिलाफ बयान देकर केस रफादफा करा दें। उनके पिता उसी दिन से सदमे में थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन