फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father is saying religion has changed, son is refusing

Budaun News: पिता कह रहा धर्म परिवर्तन हुआ, बेटा कर रहा मना

Fri, 31 Mar 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Father is saying religion has changed, son is refusing
अलापुर। ककराला के एक व्यक्ति ने अपने बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस दूसरे समुदाय के एक युवक को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद शिकायतकर्ता का बेटा भी थाने पहुंचा और उसने धर्म परिवर्तन कराने जैसे आरोपों से इन्कार करते हुए पुलिस को समझौता लिखकर दे दिया। युवक का पिता लगातार धर्म परिवर्तन कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

कस्बा ककराला के एक युवक के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी कि वार्ड चार के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक और उसके साथियों ने तीन महीने पहले उनके बेटे को बहलाकर और मकान देने का झांसा देते हुए धर्म परिवर्तन करा दिया था। उसने बेटे की हरकतों पर गौर किया तो उसे टोका भी।
विज्ञापन

नवरात्र में जब उसने हवन-पूजन में शामिल होने से इन्कार किया और दूसरे समुदाय के त्योहार में शामिल होने गया तो उनका शक यकीन में बदल गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में देर रात तक पंचायत चलती रही। शिकायतकर्ता के बेटे ने कहा कि उसका आरोपी युवक के साथ सराफा का कारोबार है। उसने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। युवक ने घर में विवाद होने की बात कहते हुए पुलिस को समझौता लिखकर दे दिया।

युवक के पिता ने कहा कि वह जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करेगा। वह कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। एसएचओ अलापुर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से एक पक्ष ने आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed