{"_id":"6aac2fdc9e09815537020f4b","slug":"father-in-law-and-mother-in-law-arrested-in-dowry-death-case-husband-already-in-jail-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173347-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज हत्या में ससुर-सास गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज हत्या में ससुर-सास गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल
विज्ञापन
उझानी। पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में ससुर-सास को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को छतुईया रेलवे फाटक के आगे कछला के पास से पकड़ा। विवाहिता की हत्या के मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि नामजद देवर की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
कासगंज के सोरों गेट क्षेत्र निवासी विनोद कुमार साहू की 10 सितंबर को उझानी थाने में दी तहरीर के आधार पर रेलवे रोड रामलीला मैदान के पास रहने वाले विशाल साहू, उसके पिता राजीव साहू, मां प्रिवीना साहू और भाई अर्जुन उर्फ सार्थक के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था।
आरोप था कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी नीतू साहू की हत्या कर दी गई है। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने 12 सितंबर को विवाहिता के पति विशाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने उसके पिता राजीव साहू और मां प्रवीना साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस विवाहिता के देवर नामजद अर्जुन उर्फ सार्थक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि चौथे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। टीम लगी हुई है।