{"_id":"66d10db7dc88ce5134083d36","slug":"father-dies-son-injured-in-pickup-collision-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124929-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
Fri, 30 Aug 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों उसहैत जा रहे थे। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी जलील खां (55) खेती किसानी करते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे अकील खां के साथ बाइक से उसहैत किसी काम से जा रहे थे। कादरचौक के गांव रैसीनगला मोड़ पर शाम करीब चार बजे उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
इसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया व मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच डॉक्टर ने जलील खां को मृत घोषित कर दिया। वहीं अकील खां को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी। जलील खां की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।