फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father and son, injured while traveling to Chandausi for a feast, die on the fifth day.

Budaun News: दावत में चंदौसी जाते समय घायल हुए पिता-पुत्र की पांचवें दिन मौत

Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Father and son, injured while traveling to Chandausi for a feast, die on the fifth day.
मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो।
बिल्सी। चंदौसी में दावत खाने जाने के दौरान रास्ते में सड़क हादसे में घायल हुए कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी पिता-पुत्र की उपचार के दौरान पांच दिन बाद दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 24 जुलाई को गांव निवासी चिरौंजी लाल (58) अपने पुत्र मनोज कुमार (35) के साथ बाइक से पुत्री ममता देवी के यहां चंदौसी दावत में शामिल होने जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मुरादाबाद-बदायूं हाईवे पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मुंडिया धुरेकी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले बिसौली के सरकारी अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार न होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। पांच दिन जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद 29 जुलाई को दिल्ली के अस्पताल में पहले पिता चिरौंजी लाल और फिर पुत्र मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चिरौंजी लाल की पत्नी प्रकाशो देवी और मृतक मनोज की पत्नी सर्वेश कुमारी समेत परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

हादसे के वक्त दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट
हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो सिर पर आई गंभीर चोटों का असर कम हो सकता था और जान बचने की संभावना भी बढ़ सकती थी। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार दोपहिया वाहन चालकों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनने की सलाह देते हैं, क्योंकि अधिकांश गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट ही मौत का प्रमुख कारण बनती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


अज्ञात चार पहिया वाहन चालक पर रिपोर्ट
मृतकों के परिजनों की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।


मामला संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो।

मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed