फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers queuing up to get DAP first clashed

Budaun News: डीएपी पहले लेने के लिए लाइन में लगे किसानों में हुई मारपीट

Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers queuing up to get DAP first clashed
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति रसूलपुर पर आपस में मारपीट करते किसान। स्रोत वीडियो ग्रैब
बदायूं/जरीफनगर। डीएपी वितरण के दौरान सोमवार को किसानों में लाइन में आगे जाने की कोशिश में आपस में कहासुनी हो गई। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कुछ किसानों को हल्की चोटें भी आईं। स्थिति बिगड़ती देख समिति पर तैनात पुलिस ने किसानों को शांत कराया। इसके बाद दोबारा डीएपी का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति रसूलपुर पर डीएपी वितरण होने की सूचना होने पर सोमवार सुबह से ही किसानों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। समिति पर सुबह 10 बजे तक 200 से अधिक किसान लाइन में लग चुके थे। सीमित स्टॉक और धीमी वितरण प्रक्रिया के कारण लाइन लगातार लंबी होती जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो किसानों के बीच डीएपी पहले लेने को लेकर विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव का प्रयास करते रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने से तनाव फैल गया। देखते-ही-देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद सचिव कप्तान सिंह ने खाद वितरण रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस ने आपस में बीच-बीच कराया। इसके बाद दोनों पक्ष के किसान शांत हो गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि पुन: विवाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद माहौल कुछ देर में सामान्य हो गया और समिति ने दोबारा लाइन बनवाकर खाद वितरण शुरू कराया।

वहीं किसानाें ने टोकन सिस्टम लागू करने, वितरण के लिए अधिक काउंटर खोलने की बात कही। समिति सचिव कप्तान सिंह ने बताया कि स्टॉक पर्याप्त है, पर किसानों की संख्या अचानक बढ़ जाने की वजह से स्थिति बिगड़ी। उन्होंने कहा कि अभी वितरण प्रक्रिया जारी रहेगी। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति रसूलपुर पर आपस में मारपीट करते किसान। स्रोत वीडियो ग्रैब

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति रसूलपुर पर आपस में मारपीट करते किसान। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed