{"_id":"ed6fe004390d280b3c7765ea3bfb5366","slug":"farmers-oppose-recovery-amines-by-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से वसूली का विरोध अमीनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से वसूली का विरोध अमीनों ने किया प्रदर्शन
Bisuli
Updated Sat, 30 May 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली रोकने के आदेश के बाद भी तहसील प्रशासन ने संग्रह अमीनों पर किसानों से वसूली तेज करने की दबाव बनाया है। इससे आक्रोशित अमीनों ने तहसीलदार के कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। अमीनों का कहना है कि शासन-प्रशासन के बीच के इस विरोधाभास के बीच में संग्रह अमीन पिस रहे हैं।
यहां बता दें कि मार्च मे ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण गेहूं की फसल चौपट हो गई वही आलू की फसल भी प्रभावित हुई। किसानों की इस स्थिति को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने वसूली पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इधर तहसील प्रशासन द्वारा संग्रह अमीनों पर वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसका अमीनों ने मौखिक विरोध भी किया, लेकिन तहसील प्रशासन का रूख नही बदला। इससे से आक्रेाशित संग्रह अमीनों ने आज शनिवार को तहसीलदार के कार्यालय के सामने धरना दिया और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष मुगीसउद्दीन ने कहा कि प्रशासन और शासन के बीच का विरोधाभास गलत है, इससे संग्रह अमीनों में भ्रम की स्थिति बन गई है। मंत्री अवधेश यादव ने कहा कि जहां एक ओर किसानों को मालूम है कि वसूली पर रोक है वहीं पर अगर संग्रह अमीनों द्वारा वसूली की जाती है तो यह गलत है। किसान विरोध कर रहे हैं, जिसका सामना संग्रह अमीनों को करना पड़ रहा है।
मुगीसउद्दीन, अवधेश यादव, मो. इफतखार, सत्यप्रकाश सिंह, जवाहर सिंह, राकेश कुमार, सत्यभान सिंह, ओमवीर सिंह, राहेन सिंह, शफीक, फकीर अहमद, नरेद्र सिंह आदि संग्रह अमीन थे।
विज्ञापन
दीवारों पर चस्पा हैं इश्तहार
बिसौली। तहसील के रिकवरी ऑफिस में दीवारों पर चिपके कागज इस बात को बयां कर रहे हैं कि तहसील में किसानों से वसूली जारी है। तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित इस कागज में तीस मई को जमा करने की तिथि तय की गई है। तहसील के इसी रुख को लेकर संग्रह अमीनों में रोष है।
कृषि ऋण की वसूली न की जाए, इसके अलावा अन्य वसूली पर तहसील प्रशासन द्वारा जोर दिया जा रहा है। किसानों से वसूली पर जोर देने की बात गलत है। - महेंद्र कुमार तहसीलदार