फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers Movement: Effect of Gramin Bharat Bandh not visible anywhere in the district

किसान आंदोलन : जिले में कहीं नहीं दिखा ग्रामीण भारत बंद का असर

Sat, 17 Feb 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: Effect of Gramin Bharat Bandh not visible anywhere in the district
बदायूं। किसान संगठनों के शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का जिले में कहीं असर नहीं दिखा। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कई गांवों में भ्रमण जरूर किया। मुड़िया नगर में पंचायत भी की, लेकिन बंद के लिए समर्थन नहीं जुटा सके। इधर, जनहित सत्याग्रह मोर्चा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत ने दावा किया कि शुक्रवार को गांवों में भ्रमण कर समर्थन जुटाया गया। किसानों ने विरोध में शुक्रवार को खेतों में काम नहीं किया। इस दौरान मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, सौदान सिंह आदि किसान नेताओं से उनकी मांगों के संबंध में एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने वार्ता की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार, अर्जुन सिंह, अजय पाल सिंह, कैसर अली आदि मौजूद रहे। टिकैत गुट ने ही मुड़िया में पंचायत कर मांगों को लेकर आवाज उठाई। जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किसी भी स्थान पर बंद कराने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

इधर, जनहित सत्याग्रह मोर्चा ने भारत बंद का किया समर्थन में मालवीय आवास पर धरना दिया। धरना के बाद किसानों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को दिया। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, चरण सिंह, हर्षवर्धन, शर्मिला रानी, फूलबानो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed