फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer's loan amount was snatched, bank manager and agent sued

Budaun News: किसान से लोन की धनराशि हड़पी, बैंक मैनेजर और एजेंट पर मुकदमा

Fri, 19 Sep 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer's loan amount was snatched, bank manager and agent sued
बदायूं। किसान से लोन की धनराशि दो लाख रुपये लेकर बैंक के एजेंट ने जमा नहीं किया। इसकी जानकारी हुई तो किसान ने बैंक मैनेजर और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सैंडोला गांव के किसान रामरहीश ने बताया है कि उसने एसबीआई बैंक मुड़िया धुरेकी से 3.66 लाख रुपये का केसीसी से लोन लिया था। बैंक मैनेजर के कहने पर एजेंट ओमप्रकाश को लोन का समझौता कराने के लिए भेजा गया। रामरहीश 1.20 लाख और उसके भतीजे उमेश ने 93 हजार रुपये एजेंट को दे दिया। एजेंट ने पैसे बैंक में जमा नहीं किया। रामरहीश ने कहा कि बैंक मैनेजर और एजेंट ने मिलकर उसे धोखा दिया। एजेंट ने फोन पर पैसे वापस करने का वादा किया। बाद में उसे नहीं दिया। फैजगंज पुलिस ने रामरहीश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed