{"_id":"68e96d7dc3ce6fab9c0211f9","slug":"farmers-created-ruckus-for-fertilizer-alleged-looting-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148785-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा, लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा, लूटने का आरोप
विज्ञापन
दलेल नगर समिति के खाद बिक्री केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद
म्याऊं। उसावां विकास खंड की सहकारी समिति वी-पैक्स रिजोला के दलेलनगर केंद्र पर शुक्रवार दोपहर खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। दबंगों पर खाद लूटने का आरोप लगाया और तहरीर दी। उसहैत थाने की पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किसी तरह मामला शांत कराया।
समिति सचिव सुरेंद्र शर्मा वी-पैक्स दलेलनगर पहुंचे। उस समय केंद्र पर पहले से बड़ी संख्या में किसान लाइन लगाकर डीएपी लेने का इंतजार कर रहे थे। सचिव ने कुछ किसानों को एक-एक बोरी खाद की पर्ची काटी। तभी रिजोला निवासी एक व्यक्ति गोदाम से 10 कट्टे डीएपी खाद बाहर निकालकर बैठ गया। यह देख किसानों में आक्रोश फैल गया।
किसानों का आरोप था कि अभी तक किसी को एक बोरी खाद नहीं मिली और कुछ लोग खुलेआम कई-कई कट्टे ले जा रहे हैं। किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि वे म्याऊं में पहले से पर्ची काटकर चुनिंदा लोगों को खाद दे रहे हैं, जिससे बाकी किसानों में नाराजगी फैल गई। किसानों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि अभी आलू की बुवाई का सीजन चल रहा है। क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग बढ़ी है। वितरण में गड़बड़ी की आशंका के चलते किसान खाद केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। इसी दौरान रिजोला निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा, रजत व ओमप्रताप सिंह आदि ने थाना उसहैत में कुछ दबंगों के खिलाफ खाद के कट्टे लूटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुछ किसानों की ओर से खाद लूट के आरोप की तहरीर मिली है। गंभीर मामला है जांच करके कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम सिंह, एसओ उसहैत।