फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer lost his life due to electric shock in the supporting wire of the pole

Budaun News: खंभे के सपोर्टिंग तार में आया करंट, चिपककर किसान की जान गई

Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer lost his life due to electric shock in the supporting wire of the pole
ग्राम आमगांव में खंभे के नजदीक किसान को उठाते परिवार के लोग। संवाद
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव में बृहस्पतिवार शाम खंभे के सपोर्टिंग तार में करंट आने से किसान निहालउद्दीन (46) की मौत हो गई। वह अपने खेत पर सिंचाई करने गए थे। मेड़ से गुजरने के दौरान करंट की चपेट में आ गए।
ग्राम आमगांव निवासी निहालउद्दीन खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके खेत सिताबनगर गांव के खेतिहार इलाके में हैं। निहालउद्दीन बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत पर सिंचाई करने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक उनके खेत की मेड़ पर दो खंभे लगे हैं। उन्हीं पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है।
विज्ञापन

उन खंभों को रोकने के लिए सपोर्टिंग तार भी लगे हैं। बृहस्पतिवार शाम उनमें करंट आ रहा था। इसके बारे में किसान को जानकारी नहीं थी। जैसे ही किसान ट्रांसफाॅर्मर के नजदीक से गुजरे कि करंट की चपेट में आ गए। यह देखकर उनके साथ मौजूद परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह किसान को तार से अलग किया लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। गांव के अन्य लोग भी आ गए। बाद में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले इसमें विद्युत निगम की लापरवाही बता रहे हैं। अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई थी लेकिन करंट तार में नहीं आ रहा था। किसान अपने ट्यूबवेल के स्टार्टर में मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट लगा है।
-
महिला की मौत के मामले में खेत मालिक भाइयों पर एफआईआर
इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में करंट लगने से हुई किश्वरी की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है तो वहीं विद्युत निगम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मोहल्ला निवासी किश्वरी पत्नी मौला बख्श बुधवार सुबह खेतों में घास काटने गईं थीं। आरोपी जमशेद, जाविद और फिरोज खां ने अपने खेत की मेड़ पर कराई तारकशी में करंट दौड़ा दिया था। किश्वरी मेड़ पर ही घास काट रहीं थीं। तभी तारकशी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई संजीव वार्ष्णेय ने बताया कि वह इस मामले की जांच करा रहे हैं। मौके की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसमें विद्युत निगम की ओर से भी आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed