फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer killed by lightning

बिजली गिरने से किसान की मौत

Sat, 20 Feb 2016 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed by lightning
शुक्रवार की रात से शनिवार शाम तक रुक-रुककर हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण शहर की सड़कों पर बजबजाहट होने से फिसनल बढ़ गई। लोगों को परेशानी उठानी पड़ीं। गौर करने वाली बात है कि बारिश के बाद भी तामपान में गिरावट नहीं आई। इससे लोगों को  चिंता भी सताने लगी है। इधर, बिजली गिरने से दातागंज क्षेत्र के किसान लोचन जाटव की मौत हो गई।
विज्ञापन

कई  दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को लग रहा था कि बादल किसी भी  दिन बरस सकते हैं, सो शुक्रवार की देर रात से बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। खास बात तो यह रही कि सर्दी के इस मौैसम में तापमान काफी बढ़ गया है। ठंडक होने के बजाय गर्मी ज्यादा हो गई है। लोग  कहने लगे हैं कि इस मौसम में तापमान का यह हाल है, तो आने वाले मई-जून में  क्या होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माघ के महीने में इतना तापमान लोगों को विचलित कर रहा है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के कारण  शहर के रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड के आसपास सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। इसके अलावा भी  शहर की कई सड़कों पर गंदगी फैल जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना  पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिजली गिरने से तहसील दातागंज क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी लोचन जाटव  (50) की मौके पर ही मौत हो गई। आलोक निवासी मंशानगला ने बताया कि लोचन उनका  बटाईदार था। वह शनिवार को सुबह पड़ोस के गांव कैली में तिलकराम के खेत में काम कर रहा था।  तभी बिजली गिर गई। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवारीजनों को  सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed