फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer kidnapped to get land registered, report filed

Budaun News: जमीन का बैनामा कराने के लिए किसान का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer kidnapped to get land registered, report filed
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति का जमीन का बैनामा कराने के लिए अपहरण कर लिया गया। पिछले नौ दिन से किसान का कोई सुराग नहीं लगा है। अब कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
किसान अमरपाल कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा का रहने वाला है। उसकी पत्नी चैनवती के मुताबिक पांच सितंबर को उसके गांव के गुलाब सिंह, उसका बेटा राकेश और राय सिंह जमीन का बैनामा कराने को अमरपाल को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने अमरपाल से एक बीघा तीन बिसवा जमीन खरीदी थी। फिर उन्होंने अमरपाल को घर आने नहीं दिया।
विज्ञापन

उसे कहीं बंधक बनाकर रख लिया गया है। पांच सितंबर से परिवार वाले अमरपाल को तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले उसे तलाश करते-करते थक गए, तो आरोपियों ने भी कुछ नहीं बताया। उसके छोटे भाई भंवरपाल ने बताया कि अमरपाल के अपहरण होने से पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई बार आरोपियों से पूछ चुके हैं लेकिन वह कुछ बताने को तैयार नहीं है। अब चैनवती ने गुलाब सिंह, राकेश और राय सिंह के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान को तलाश किया जा रहा है। उसके बरामद होने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed