फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer injured in wild boar attack

Budaun News: जंगली सुअर के हमले से किसान घायल

Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in wild boar attack
जंगली सुअर के हमले में घायल किसान। संवाद
दहगवां। खेत की रखवाली करने गए एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान का उपचार गांव में ही चल रहा है। 11 दिन पूर्व क्षेत्र में जंगली भैंसे ने एक किसान को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर कलां निवासी नेकसे (40) पुत्र रामलाल खेत में लगी करेले की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब 10 बजे जंगली सुअर ने उनपर हमला कर दिया। वह चीखने लगे तो आसपास रहे अन्य किसानों ने उनको बचाया। सुअर के हमने से वह घायल हो गए। इससे पहले थाना जरीफनगर के ही गांव रसूलपुर कलां निवासी पुन्नी (57) रात में फसल रखवाली के लिए खेत पर गए थे। एक जंगली भैंसे ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े तब तक उनकी मौत हो गई। इस तरह क्षेत्र में जंगली जानवरों के कारण किसानों को खेतों में रखवाली करना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed