{"_id":"68a47ace4b726fc0f50792ea","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-budaun-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, उझानी इलाके में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, उझानी इलाके में हुआ हादसा
Tue, 19 Aug 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:54 PM IST
सार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में गांव गुराई के पास हुआ था।
विज्ञापन
गांव गुलड़िया निवासी राजेंद्र सिंह पटेल (55) अपनी बहन के घर गुराई से लौट रहे थे। वह वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार देर शाम गंभीर हालत होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले आए। मूसाझाग पुलिस को सूचना दी। मूसाझाग एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा उझानी क्षेत्र में हुआ है। वहां की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन