फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer and watchman injured in bull attack

Budaun News: सांड़ के हमले में किसान और चौकीदार घायल

Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer and watchman injured in bull attack
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम सांड़ ने अलग-अलग घटनाओं में किसान और नर्सरी के चौकीदार पर हमला कर दिया। दोनों को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान प्रेमचंद (48) उर्फ पप्पू सुबह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में घूम रहे सांड़ ने पीछे से हमला कर सींगों से उठाकर कई बार पटका। मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर किसान की जान बचाई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बदरपुर निवासी नर्सरी चौकीदार भीमसेन उर्फ काले श्रीवास्तव (53) पुत्र सियाराम श्रीवास्तव ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में उसी सांड़ ने पीछे से उन पर हमला कर सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के रास्तों पर सांड़ों का झुंड घूमता है, जिससे किसानों को फसल की रखवाली के साथ ही आने-जाने में भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थलों में भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed