{"_id":"9c27a3fa85f4c0396414298812d39abb","slug":"farm-to-disappear-charges-levied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म गायब करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म गायब करने का लगाया आरोप
Sahaswan
Updated Tue, 05 May 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड के गांव बाला किशनपुर के ग्रामीणाें ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर समाजवादी, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन के लगभग 50 फार्म गायब करने का आरोप एडीओ पर लगाते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की और आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में गांव बाला किशनपुर के इंद्रपाल, राजपाल, कल्याण, नेमवती, प्रेमपाल, वीरवती, ज्वालादेवी, राजेश्वर, चरनसिंह, मीनादेवी, प्रेमवती, नेमवती, वीरवती आदि ग्रामीणों ने बताया है कि उन्हाेंने एडीओ पंचायत समाज कल्याण महेंद्र सिंह को समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के लगभग पचास फार्म जमा किए थे। मगर, एडीओ पंचायत ने मनमानी करते हुए फार्मों को गायब कर दिया। इस कारण ग्रामीणों को पेंशन की योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एडीओ को जल्द हटाकर मामले की जांच नहीं कराई जाती तो ग्रामीण आत्मदाह करने को विवश होंगे।
विज्ञापन