{"_id":"68223ef8647e13629f035550","slug":"fans-in-nrc-are-not-working-two-acs-are-also-not-working-children-admitted-in-this-heat-are-in-bad-condition-badaun-news-c-123-1-akb1003-139264-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एनआरसी में पंखे बेदम, दो एसी भी ठप, गर्मी में भर्ती बच्चों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एनआरसी में पंखे बेदम, दो एसी भी ठप, गर्मी में भर्ती बच्चों का बुरा हाल
विज्ञापन
एनआरसी में पंखा करती महिला। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों का पंखे धीमे चलने और दो एसी बंद होने के कारण गर्मी में बुरा हाल है। सोमवार दोपहर को यहां तीमारदार हाथ के पंखे से हवा करते दिखे।
जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी बनाई गई है। सोमवार को एनआरसी वार्ड में आठ बच्चे भर्ती थे। पंखों की धीमी गति और एसी बंद होने के कारण उनका बुरा हाल था। अब्दुल रहीम की मां गुड्डू हाथ से अपने बच्चे को हाथ के पंखे से हवा कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि यहां सात दिनों से यही स्थिति है।
इसी के बगल के भर्ती नायरा की मां रवीना ने बताया कि पंखा बहुत कम हवा देता है। पिछले दो दिन से दोनों एसी भी बंद हैं। सोमवार को एक एसी ठीक होकर लग भी गया था, लेकिन कनेक्शन न होने के कारण चालू नहीं हो पाया। इस बीच वहां पहुंचीं स्टाफ नर्स ने बताया कि वोल्टेज कम आने के कारण एसी नहीं चल रहे हैं। एक एसी ठीक है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में भी पर्याप्त पंखे नहीं
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी भीषण गर्मी में मरीजों का बुरा हाल है। हर दो बेड के बीच एक पंखा लगा हुआ है। ऐसे में भर्ती होने वाले मरीजों तक ठीक से हवा नहीं पहुंचती। इस वजह से उन्हें परेशानी होती है।
एनआरसी में दो एसी बंद होने और पंखे धीमे चलने की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-कप्तान सिंह, सीएमएस