फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members found the rods used in the murder, questions raised on the role of police

Budaun News: परिजनों ने ढूंढ निकाली हत्या में प्रयुक्त सरिया, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Family members found the rods used in the murder, questions raised on the role of police
घटना स्थल पर पड़ी रॉड। संवाद
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला इलाके में फूलपुर-प्रमिला नगर संपर्क मार्ग पर कासगंज के दोनों लोगों की हत्या सरिया से पीटकर की गई थी। परिवार वाले शनिवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और गहनता से छानबीन की तो मौके से खून से सनी दो सरिया और बाइक का टूटा हुआ मडगार्ड बरामद हो गया। पुलिस शव मिलने के 36 घंटे बाद भी आला कत्ल बरामद नहीं कर सकी थी। इसे लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों ने सरिया और मडगार्ड का टूटा हिस्सा बरामद कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने सारा सामान कब्जे में ले लिया। परिवार वालों का कहना है कि दोनों लोगों की हत्या हुई है लेकिन कोतवाली पुलिस जबरन इसे हादसा बनाने पर तुली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों के हादसे की होने की पुष्टि नहीं हुई थी। कछला इलाके में फूलपुर-प्रमिलानगर संपर्क मार्ग पर विगत 19 अक्तूबर की शाम कासगंज के हीरालाल और इंद्रपाल के शव पड़े मिले थे। 50 मीटर की दूरी उनकी बाइक पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए थे और घटनास्थल पर छानबीन किए बगैर ही इसे हादसा मानकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हालांकि परिवार वाले कहते रहे कि दोनों लोगों की हत्या हुई है, लेकिन पुलिस ने आनन-फानन एक्सीडेंट में एफआईआर दर्ज कर ली। बताते हैं कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हादसे से चोटों की पुष्टि नहीं हुई थी। उनके शरीर पर सरिया की चोटों के निशान थे। उनके सिर पर ज्यादा वार किए गए थे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कहानी से परिवार वाले संतुष्ट नहीं हैं। इंद्रपाल के भाई अजयपाल और परिवार के तमाम लोग स्वयं ही शनिवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और गहनता से छानबीन की तो एक मोटी सरिया और जैक उठाने वाली रॉड झाड़ियों में पड़ी मिली। इन पर खून लगा था। नजदीक ही बाइक का टूटा मडगार्ड पड़ा मिला। परिवार वालों की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने सरिया अपने कब्जे में ले लीं। परिवार वालों ने कहा कि दोनों लोगों की हत्या हुई है। हत्यारे कौन हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाद में पुलिस उन्हें कछला चौकी पर ले गई, जहां पुलिस ने सभी लोगों के बयान दर्ज किए। उसके बाद परिवार वाले अपने घर लौट गए।
---------------
ग्रामीण बोले- कार से आए थे हमलावर
- कछला इलाके में जब घटनास्थल पर मृतकों के परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें देखकर नजदीकी गांव के कई लोग भी आ गए। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि हमलावर कार से आए थे। उस दौरान गांव के कुछ लोग नजदीक में ही अपनी भैंसों को चरा रहे थे। जब उन्होंने दो लोगों पर हमला होते देखा तो वह अपनी भैंसें लेकर भाग गए। एक महिला ने भी हमलावरों के बारे में बताया लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वह चले गए। परिवार वालों ने उन्हें बुलाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई पुलिस के सामने बोलने को तैयार नहीं हुआ।

-------------------
सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची थी। वहां से सरिया आदि बरामद हुई है। पुलिस टीम सभी एंगलों पर जांच कर रही है। इसमें जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ उझानी

घटना स्थल पर पड़ी रॉड। संवाद

घटना स्थल पर पड़ी रॉड। संवाद

घटना स्थल पर पड़ी रॉड। संवाद

घटना स्थल पर पड़ी रॉड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed