फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members created a ruckus over the death of a woman at private hospital in Budaun

Budaun News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 12:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Family members created a ruckus over the death of a woman at private hospital in Budaun
प्रसूता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के शेखूपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हालत बिगड़ने पर समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया और गंभीर होने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

विज्ञापन




शेखूपुर निवासी अमित ने बताया कि 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित प्रसव की बात कही थी। साथ ही 40 हजार रुपये खर्च आने की बात कही थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को रुपये दे दिए। उसी दिन ऑपरेशन के जरिए सुमन ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी। 

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग 
परिजनों का आरोप है कि रविवार को सुमन को डिस्चार्ज किया जाना था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। जब स्थिति ज्यादा खराब हुई तो डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed