फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake Marriage Racket Exposed: Bride Flees Within 15 Days; Fraud Accused Arrested

Budaun News: फर्जी शादी का खेल उजागर, 15 दिन में दुल्हन फरार, ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fake Marriage Racket Exposed: Bride Flees Within 15 Days; Fraud Accused Arrested
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में फर्जी शादी कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव टिसंगा निवासी सावित्री देवी पत्नी सोनपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के खुलासे के बाद पूरे इलाके में ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

पीड़िता सावित्री देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि लगभग एक माह पूर्व गांव के ही ट्रक चालक प्रदीप कुमार ने उनके बेटे गुड्डू की शादी गैर राज्य की एक युवती से कराने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह अच्छी लड़की से शादी कराएगा। इसके बाद पीड़िता ने उस पर विश्वास कर लिया। शादी कराने के नाम पर आरोपी ने 40 हजार रुपये ले लिए। कुछ ही दिनों में शादी भी करवा दी गई।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था, लेकिन शादी के लगभग पंद्रह दिन बाद ही नई दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। पहले तो परिजनों ने आसपास फिर रिश्तेदारियों में तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला तो चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों की मदद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, मगर दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परेशान होकर जब पीड़िता आरोपी प्रदीप कुमार के घर पहुंची और उससे जवाब-तलब किया तो वह भड़क उठा और मारपीट पर उतारू हो गया। किसी तरह वहां से बचकर पीड़िता ने तत्काल थाना बिनावर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। चर्चा है कि आरोपी लंबे समय से इसी तरह का जाल बिछाकर लोगों को ठगता आ रहा है। वह ट्रक चालक होने के चलते विभिन्न राज्यों और जनपदों में आता-जाता रहता था। वहीं से महिलाओं को बहलाकर अपने साथ लाता था। इसके बाद उन महिलाओं को शादी के नाम पर ग्रामीणों से मिलवाकर मोटी रकम वसूलता था। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थी, जिससे पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट जाता था। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में ऐसे कई और पीड़ित हो सकते हैं, जो अब तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी के नाम पर आरोपी ने 40 हजार रुपये लिए थे, जो अब वह वापस मांग रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह की ठगी का शिकार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed