फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fake buses are still running from gunnaur to anand vihar

Budaun News: ....मेहनत कोई करना नही चाहता, ख्वाहिश ये है कि इनाम चाहिए

Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
fake buses are still running from gunnaur to anand vihar
काव्य महोत्सव के समापन पर कवियों को सम्मानित करते राकेश मिश्रा व राजीव गुप्ता। संवाद
अखिल भारतीय अखंड कवि सम्मेलन का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्काउट गाइड भवन में चल रहे दो दिवसीय काव्य उत्सव का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के मंत्री राकेश मिश्रा अनावा रहे जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला नेता रजनी मिश्रा रहीं। इटावा से आईं इच्छा पोरवाल ने पढ़ा-

नूर चेहरे पे कुछ चढ़ा होता, पास गर तू मेरे खड़ा होता
जिंदगी और भी होती आसां, खत मेरा तूने जो पढ़ा होता
राजस्थान से आए राधेश्याम राधे ने पढ़ा-
सदियों पुरानी संस्कृति जो विश्व के गुरु रहे आदिपुरुष के नाम फिल्मकार से छली गई।
बेंगलुरू से आए मौसम कुमरावत ने पढ़ा-
दंभ के नग सभी पिघल जाते, आग में राग-द्वेष जल जाते
राह पर बुद्ध की अगर चलते, सैकड़ों युद्ध आज टल जाते।
लखीमपुर खीरी से आए हरेंद्र वर्मा ने कहा-
बोलने के लिए बोलने का गुनाह मत करना
खामखां किसी अपने को परेशान मत करना।
लखीमपुर से आए योगेश मिश्रा ने कहा-
बबूल के पेड़ पर आम चाहिए, सबको यहां पर मुकाम चाहिए
मेहनत कोई करना नही चाहता, ख्वाहिश ये है कि इनाम चाहिए
इस अवसर पर सतीश मिश्रा, ओमकार सक्सेना, अतुल श्रोत्रिय, रमेश चंद्र शर्मा, षटवदन शंखधार, अचिन मासूम, हर्ष मिश्रा, प्रदीप दुवे, रोहिताश पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन शंखधार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed