फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faizganj Behta's health ATM machine, the doctor left an hour ago

Budaun News: फैजगंज बेहटा का हेल्थ एटीएम मशीन, एक घंटे पहले चली गईं डॉक्टर

Mon, 01 Sep 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Faizganj Behta's health ATM machine, the doctor left an hour ago
फैजगंज बेहटा में रखा बंद हेल्थ एटीएम। संवाद
म्याऊं/फैजगंज बेहटा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को लगने वाला आरोग्य मेला महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। म्याऊं पीएचसी में समय से एक घंटा पहले ही एक डॉक्टर चली गईं, जबकि फैजगंज बेहटा में जांच के लिए मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन

म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को दोपहर तीन बजे तक कुल 26 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. होशियार मियां ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटीबायोटिक, पैरासिटामॉल, खुजली की दवाइयां उपलब्ध हैं। मेला ड्यूटी में लगीं डॉ. खदीजा खातून के बारे में बताया कि वह दोपहर 2:55 बजे केंद्र से घर चली गई, जबकि अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. खदीजा ने बताया कि उन्हें प्रात: नौ से दोपहर तीन बजे तक का ही बताया गया था, इसी कारण वह घर लौट गईं। जबकि शासन से आदेश हैं कि मेला सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में दो बजे तक 105 मरीजों को देखा गया। दो दर्जन मरीजों के खून की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों को देखकर दवा लिख कर दी। फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने मरीजों को दवा वितरण किया। वहीं, वजन, शुगर, बीपी, कैश्यिम, प्रोटीन सहित अन्य जांच के लिए रखा हेल्थ एटीएम खराब पड़ा है। डॉक्टर के अनुसार इंजीनियरों को कई बार बुलाया गया है, लेकिन वह आए नहीं। वहीं, एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि मेला सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक चलता है। म्याऊं की डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed