फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Factionalism intensifies in SP after dissolution of organisation, questions arise

Budaun News: सपा में संगठन भंग होने के बाद गुटबाजी तेज, उठने लगे सवाल

Sun, 02 Nov 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Factionalism intensifies in SP after dissolution of organisation, questions arise
बदायूं। समाजवादी पार्टी में हाल ही में जिला कार्यकारिणी के भंग होने के बाद संगठन में मचे सियासी उथल-पुथल ने अब खुलकर आकार लेना शुरू कर दिया है। पार्टी में गुटबाजी एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। कई वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष स्पष्ट दिखने लगा है। दबी जुबान से यह सवाल उठाया जा रहा है कि जब पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया तो जिलाध्यक्ष को क्यों बख्शा गया।
विज्ञापन

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज हैं और मानते हैं कि संगठन की निष्क्रियता और अंदरूनी कलह के लिए सभी समान रूप से जिम्मेदार थे। कुछ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल निचले स्तर पर कार्रवाई करके संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता, जवाबदेही शीर्ष पदों पर भी तय होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता अब डैमेज कंट्रोल मोड में आ गए हैं। संगठन में बढ़ते असंतोष को थामने के लिए वे कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश नेतृत्व हर बात से अवगत है और उचित समय पर सभी निर्णय लिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन


लंबे समय से लग रहे गुटबाजी के आरोप
जिले में लंबे समय से संगठनात्मक निष्क्रियता और स्थानीय स्तर पर गुटबाजी के आरोप लगते रहे हैं। अब जबकि पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है, यह कदम पार्टी की एकता और पुनर्गठन की दिशा में उठाया गया माना जा रहा था, लेकिन हालात इसके उलट दिख रहे हैं। अब सबकी निगाहें 2 और 3 नवंबर को होने वाले शिवपाल सिंह यादव के दौरे पर टिकी हैं जहां सपा की अंदरूनी स्थिति और कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आ रहे शिवपाल व आदित्य
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव 2 से 3 नवंबर तक दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आएंगे। उनके साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव भी रहेंगे। 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे वे सहसवान में रहेंगे। 3 नवंबर को पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव के शिवपुरम स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

12 बजे नगर पालिका परिषद में पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा आयोजित डोर-टू-डोर योजना कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कई पुराने कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी अपने विचार सीधे शिवपाल सिंह यादव के समक्ष रखकर बात को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed