फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Facility of free knee and hip transplant started with Ayushman card

Budaun News: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू

Tue, 23 Sep 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Facility of free knee and hip transplant started with Ayushman card
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण करने वाली डॉक्टरों की टीम। स्रोत- मेडिकल क
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा जिले और आसपास के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि हड्डी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए मरीज ओपीडी कक्ष संख्या दो में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. अभिलाष यादव और डॉ. टिंकू सिंह की विशेषज्ञ टीम संयुक्त रूप से यह सेवाएं दे रही है। हाल ही में इसी सुविधा का लाभ लेते हुए 72 वर्षीय राजश्री, निवासी नवादा ने नया जीवन पाया। राजश्री पिछले चार वर्षों से बाएं घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने और घुटना मोड़ने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। उन्होंने ओपीडी में परामर्श लिया तो डॉक्टरों ने घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। तत्पश्चात आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 सितंबर को डॉ. टिकू सिंह एवं उनकी टीम ने सफल सर्जरी की। ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की हालत में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी का हमारे कॉलेज में सफल होना हमारी टीम की विशेषज्ञता और समर्पण का प्रमाण है। हम आगे भी मरीजों को सर्वोत्तम सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed