{"_id":"6acd3aea0b1438f67008a0a6","slug":"explosion-at-gun-house-three-workers-scalded-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175258-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गन हाउस में विस्फोट, तीन वर्कर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गन हाउस में विस्फोट, तीन वर्कर झुलसे
विज्ञापन
गोदाम में एयरगन के पैलेट की पेटी नीचे गिरने से हुए विस्फोट के बाद निकलता धुंआ और राहत कार्य में
- फोटो : 1
इस्लामनगर। कस्बे में सोमवार दोपहर शिवम गन हाउस में एयरगन में इस्तेमाल होने वाले गंधक-पोटाश से भरी पेटी गिरने सेे तेज विस्फोट हो गया। हादसे में दुकान पर काम करने वाले तीन वर्कर झुलस गए। गंभीर रूप से घायल अमित को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया, जबकि दो अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद पुलिस संचालक के विरुद्ध केस दर्ज करेगी।
पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित शिवम गन हाउस में दिवाली के मद्देनजर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एयरगन में इस्तेमाल होने वाले गंधक-पोटाश की पेटी गिर गई। गिरी पेटी को उठाने के लिए जैसे ही दुकान में काम करने वाले अमित (40) निवासी सिठौली नीचे झुके, उसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया।
विस्फोट से हुए धमाके की चपेट में आने से अमित और दुकान में ही काम करने वाले राजेश (44) निवासी मोहल्ला भटनागर और माल को सप्लाई करने वाले शिवकुमार (43) निवासी सिठौली चपेट आ गए। राजेश और शिवकुमार का इस्लामनगर में स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया जा रहा है। गन हाउस में विस्फोट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने विस्फोट के कारणों की जानकारी की।
विज्ञापन
पेटी रखी थी कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट के पास
इस्लामनगर निवासी गन हाउस संचालक शिवम मित्तल की गन हाउस के साथ शिवम एजेंसी नाम से एक कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट का भी कारोबार है। गन हाउस में कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट की पेटियां भी रखी हुई थीं। इन्हीं के बीच में एयरगन में प्रयोग होने वाले गंधक-पोटाश की पेटियां भी रखी हुई थीं। सोमवार को सफाई के दौरान उनमें से ही एक पेटी गिर गई और विस्फोट हो गया।
गन हाउस के गोदाम में गंधक-पोटाश की पेटी गिरने से घटना हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार साहनी, डीआईजी, बरेली

गोदाम में एयरगन के पैलेट की पेटी नीचे गिरने से हुए विस्फोट के बाद निकलता धुंआ और राहत कार्य में- फोटो : 1