{"_id":"699a018b2a73bcd83a07bdd6","slug":"exploitation-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-against-the-youth-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157848-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी का झांसा देकर किया शोषण, युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी का झांसा देकर किया शोषण, युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाने में एक युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि उसका फकरे आलम के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। युवक करीब एक साल से उसे शादी का झांसा देता आ रहा था। जब भी वह शादी का दबाव बनाती है, आरोपी टाल-मटोल करता। आरोपी के पास पीड़िता की कुछ व्यक्तिगत फोटो और वीडियो हैं।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उन फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।